2000 के नोट को लेकर चिदंबरम और निर्मला सीतारमण में छिड़ी जुबानी जंग! FM बोलीं- हल्की बातें न करें
2000 नोट वापसी पर चिदंबरम और निर्मला सीतारमण में जुबानी जंग शुरू हो गई है। चिदंबरम ने नोट वापसी को मुद्रा की अखंडता और स्थिरता पर संदेह पैदा होना बताया। वहीं, निर्मला सीतारमण ने चिदंबरम को हल्की बातें न करने की सलाह दी।

आरबीआई की तरफ से 2000 के नोट का प्रचलन बंद करने के ऐलान के बाद अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। इसी के चलते कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने 2000 रुपये के नोटों पर बयान दिया है। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना की है। वहीं,सीतारमण ने भी आलोचना का जवाब चिदंबरम पर तंज कसके दिया है।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि 2000 रुपये के नोट को पेश करने और वापस लेने से भारत की मुद्रा की अखंडता, स्थिरता पर संदेह पैदा हुआ है। प्रमुख आर्थिक संकेतक नीचे की ओर इशारा कर रहा है। साथ ही इस बात का भरोसा भी कम है कि अर्थव्यवस्था उच्च वृद्धि के रास्ते पर जाएगी।
वहीं, इस टिप्पणी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में पूर्व वित्त मंत्री का दोष लगाना अच्छा नहीं लगता। जो इस मंत्रालय में रह चुके हैं।
आगे सीतारमण ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी के लिए ये बेहतर होगा कि हम स्थिति को समझें और जिस ऑफिस में वो रह चुके हैं, उसके बारे में उचित टिप्पणी करें। साथ ही अपनी राय दें तो उसमें हल्कापन नजर न आए।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को बड़ा फैसला लेते हुए 2,000 रुपए का नोट प्रचलन से बाहर करने का ऐलान किया है। 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा के बाद यह इस तरह का सबसे बड़ा कदम है। हालांकि, यह फिलहाल प्रचलन में बने रहेंगे और इसे वापस करने के लिए आपके पास पर्याप्त समय है।












Click it and Unblock the Notifications