नोटबंदी को लेकर जेटली को मिली चुनौती, कहा दम है तो अमृतसर से लड़ें चुनाव
अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को चुनाव में आमने-सामने आने की चुनौती दी है।
चंडीगढ़। नोटबंदी के बाद विपक्ष लगातार सरकार का विरोध कर रही है। संसद में हंगामा जारी है तो अब वित्तमंत्री अरुण जेटली को चुनौती मिल रही है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को चुनाव में आमने-सामने आने की चुनौती दी है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे अमृतसर से चुनाव लड़ें।

अमरिंदर ने कहा कि चुनाव में नोटबंदी पर जनमत संग्रह होगा। अगर जेटली में हिम्मत है तो वो अमृतसर से लोकसभा का उपचुनाव लड़कर कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव ही जनता का नोटबंदी पर जनमत होगा। अगर उन्हें मंजूर है तो ये चुनौती स्वीकार करें।
आपको बता दें साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जेटली ने अमृतसर से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह खड़े थे। जेटली इस चुनाव में बुरी तरह से हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications