'चौकीदार का कुत्ता भी चोर' वाले बयान पर सिद्धू के समर्थन में आए बीके हरिप्रसाद, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने पंजाब सरकार के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्हें ये हजम नहीं हुआ तो अपने आप को प्रधान सेवक कहा। आगे कहा कि फिर उन्होंने अपने आप को प्रधान चौकीदार कहना शुरू कर दिया। उनकी नाक के नीचे एक चोरी हुई है, तो सिद्धू ने क्या गलत कह दिया।

बता दें कि एक रैली के दौरान अलवर में सिद्धू ने कहा कि चौकीदार तो चोर था, उसका कुत्ता भी चोर से मिल गया। राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने अलवर के खैरथल पहुंचे और उन्होंने कई आरोप लगाए। उन्होंने राफेल सौदे, सीबीआई विवाद और कालेधन के मामले पर मोदी सरकार को घेरा और राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे पर भी तंज कसे थे।












Click it and Unblock the Notifications