Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही का निधन

लखनऊ। कांग्रेस की सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही का गुरुवार को सीतापुर में निधन हो गया। रामलाल राही हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद 84 साल के राही को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। प्रदेश कांग्रेस ने राही के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Congress leader and former Union Minister of State for Home Affairs, Ram Lal Rahi passes away in Sitapur

रामलाल राही का जन्म सीतापुर जिले के धखाड़ा गांव में हुआ था। राही मिश्रिख से चार बाद लोकसभा के सांसद रहे और सीतापुर की हरगांव विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक भी चुने गए। 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे लेकिन दो वर्ष बाद ही 2019 में वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। राही पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में 1991 से 1996 तक मंत्री रहे।

रामलाल राही के पुत्र सुरेश राही बीजेपी के हरगाँव से विधायक हैं। कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामलाल राही जी के निधन का समाचार सुनकर मन व्यथित है। वह सच्चे मायनों में एक जननेता थे। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति....

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+