कांग्रेस सांसद अहमद पटेल कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में गए
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के सांसद अहमद पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वो अपने घर पर ही आइसोलेशन में चले गए हैं। गुजरात में कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक अहमद पटेल ने गुरुवार दोपहर ट्वीट कर लिखा, मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं घर में ही आइसोलेशन में हूं। मेरी गुजारिश है कि हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट करें और जांच कराएं।
Recommended Video

देश में इस समय कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फेल रहा है। राजनीतिक जगत के लोग भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में खत्म हुए मानसून सत्र के दौरान 30 से ज्यादा सांसदों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दो दिन पहले मंगलवार को भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कई केंद्रीय मंत्री भी कोरोना की चपेट में आए हैं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना से मौत हो चुकी है।
गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 63,12,585 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से संक्रमण के 86,821 नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1181 लोगों की मौत हो गई। देश में घातक कोरोना वायरस से अब तक 98,678 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में 5,273,201 लोग अब तक इससे ठीक हो चुके हैं। हालांकि देश में रिकवरी रेट 82.58 प्रतिशत है जो कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए जा रहे आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से मृत्यदर भी घट कर 1.57 फीसदी हो गई है, जो कि एक राहत की बात जरूत कही जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications