आर्चाय प्रमोद ने अर्नब की रिहाई पर ली चुटकी, बोले- पुलिस वैन में बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, अब मंडेला बन रहे हो
नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी जमानत पर बाहर आ गए हैं। 4 नवंबर को उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था और तलोजा जेल भेज दिया था। उनपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। बुधवार को अर्नब जेल से बाहर आए और जय महाराष्ट्र, सत्यमेव जयते के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने स्टूडियो से महाराष्ट्रा के सीएम उद्धव ठाकरे को डिबेट के लिए चुनौती भी दिया। इसके अलावा लाइव शो में अर्नब ने कई ऐलान किए।

अर्नब के इन घोषणाओं पर कांग्रेस के अचार्य प्रमोद कृष्णन ने चुटकी ली। आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पुलिस वैन में बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे,और अब नेलसन मंडेला बन रहे हो। आचार्य प्रमोद कृष्णन अपने इस कमेंट पर जमकर ट्रोल भी हुए। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर भद्दे कमेंट्स की भरमार कर दी। ज्यादातर कमेंट्स इतने आपत्तिजनक हैं कि हम उन्हें यहां दिखा भी नहीं सकते।
जेल से आने के बाद अर्नब ने किया ये ऐलान
अर्नब ने अपने स्टूडियो से ये ऐलान किया कि आने वाले दिनों में वह दूसरी कई भाषाओं में भी अपना चैनल लॉन्च करेंगे। विदेश में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात अर्नब ने कही। रिहाई के बाद अर्नब गोस्वामी ने कहा, "उस सरकार के द्वारा मेरी गैरकानूनी गिरफ्तारी कराई गई जो यह समझने को तैयार नहीं है कि वह स्वतंत्र मीडिया को पीछे नहीं धकेल सकती। अगर उद्धव ठाकरे को मेरी पत्रकारिता से कोई परेशानी है, तो उन्हें मुझे इंटरव्यू देना चाहिए। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मेरे साथ उन सभी मुद्दों पर बहस करें जिनसे मैं उनसे सहमति नहीं रखता।"












Click it and Unblock the Notifications