Congress Karnataka CM: 75 साल के सिद्धारमैया और 60 साल डीके शिवकुमार में किसे मिलेगा पद, खड़गे पर टिकी नजरें

Congress Karnataka CM के पद पर किसका नाम फाइनल करेगी? इस सवाल का जवाब का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देना है। ऑब्जर्वर की रिपोर्ट मिलने के बाद CM के नाम की घोषणा मंगलवार को होने की बात कही गई।

Congress Karnataka CM

Karnataka Congress CM: 34 साल बाद मिली कामयाबी की संजीवनी से जिंदा होने की कवायद कर रही कांग्रेस मुख्यमंत्री? के सवाल में उलझती दिख रही है। सीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त नेता के नाम की तलाशन में जुटी कांग्रेस, पार्टी सुप्रीमो खड़गे पर नजरें टिकाए हुए है।

कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने 3 पर्यवेक्षकों को बेंगलुरु भेजा था। उन्होंने विधायकों के साथ चर्चा की। तीनों पर्यवेक्षकों ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी।

सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष रिपोर्ट पढ़ने के बाद राज्य और केंद्र के कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करे मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे को विधायकों की राय के बारे में पता है।

उन्होंने कहा, खड़गे को 3 पर्यवेक्षकों ने कर्नाटक के विधायकों की रिपोर्ट दी गई है, लेकिन खड़गे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पूर्व CM सिद्धारमैया और अन्य राज्य के नेताओं के साथ चर्चा करना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला अटकलों को साफ किया कि तीन पर्यवेक्षकों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष से नहीं हुई है। कयास औऱ अटकलों पर विराम लगाते हुए सुरजेवाला ने कहा, अगर कोई अन्य व्यक्ति आया होता तो मीडिया) उसे जरूर देखता।

उन्होंने कहा कि अभी तक न तो डीके शिवकुमार और न ही सिद्धारमैया यहां आए हैं। बता दें कि कर्नाटक की 224 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को 135 सीटें मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+