विरासत टैक्स पर घिरी कांग्रेस का पलटवार, शेयर किया BJP नेता जयंत सिन्हा का वीडियो, PM मोदी से पूछा सवाल
Inheritance Tax Row: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के माहौल के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) की विरासत टैक्स पर की गई टिप्पणी के बाद सियासी वार-पलटवार का दौर जारी है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। जिसके बाद अब कांग्रेस भी पलटवार के आक्रामक मोड पर आ चुकी है।
अमेरिका के विरासत टैक्स (Inheritance Tax) का जिक्र करके कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी करने वाले सैम पित्रोदा की टिप्पणी के बाद भाजपा के आरोपों के बाद कांग्रेस ने पार्टी द्वारा विरासत टैक्स की योजना बनाने के दावों का खंडन किया है। इसी के साथ बीजेपी को घेरते हुए भाजपा सांसद जयंत सिन्हा की पुरानी क्लिप शेयर की है।

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर भाजपा सांसद जयंत सिन्हा का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें पूर्व राज्य मंत्री देश में विरासत टैक्स की वकालत कर रहे हैं।
पूर्व वित्त राज्य मंत्री का वीडियो किया शेयर
वीडियो पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने लिखा-"विरासत कर (Inheritance Tax) लागू करने की कांग्रेस की कोई योजना नहीं है। दरअसल राजीव गांधी ने तो 1985 में एस्टेट ड्यूटी को खत्म कर दिया था। कृपया मोदी सरकार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री और बाद में वित्त संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा को सुनिए। उन्होंने अमेरिका की तरह 55% विरासत कर के पक्ष में 15 मिनट तक ज़ोरदार बहस की थी। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए: इस मुद्दे पर उनका स्टैंड क्या है?"
जयराम रमेश द्वारा साझा की गई 19 सेकंड की वीडियो क्लिप में, जयंत सिन्हा को मैदान को समतल करने और अवसर पैदा करने के लिए 50 से 55 प्रतिशत विरासत कर के बारे में बात करते देखा जा सकता है।
हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने खुद को सैम पित्रोदा की टिप्पणियों से अलग कर लिया है और कहा है कि विरासत टैक्स पर उनकी टिप्पणी पार्टी से अलग है। लेकिन, भाजपा ने पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर लगातार निशाना साधा रही है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications