राहुल के चेहरे के पीछे फिर से लांच होगी कांग्रेस!
नई
दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद टूट चुकी कांग्रेस को उठाने के लिए फिर से राहुल गांधी के कंधों का इस्तेमाल होने जा रहा है। राजनीतिक गलियारे से खबर है कि जल्द ही राहुल गांधी के चेहरे के पीछे से कांग्रेस अपने आपको फिर से तैयार करेगी। लोगों से जुड़ने की कोशिश करेगी। लेकिन इसके लिए कांग्रेस की क्या रणनीति होगी यह अभी साफ नहीं हुआ है। जहां तक लग रहा है कि विधानसभा चुनावों की शुरूआत से पहले इस तरह की रणनीति की शुरूआत हो सकती है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आपको
बता दें कि अभी फिलहाल राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस कोई राजनीतिक अभियान छेड़ सकती है। हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि राहुल गांधी के खिलाफ कई वरिष्ठ नेता खड़े हो गए हैं। लेकिन यह संकेत मिल रहे हैं कि सोनिया गांधी ने सभी खिलाफत करने वाले नेताओं को मना लिया है। कांग्रेस में फिर से उम्मीद जगती हुई दिख रही है। इसके लिए ब्लूप्रिंट तैयार होकर अक्टूबर तक आ सकता है।











Click it and Unblock the Notifications