PM मोदी के संबोधन से ठीक पहले सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश

नई दिल्ली। देश में 21 दिदों के लॉकडाउन की समयसीमा आज समाप्त हो रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। आज इसकी डेडलाइन खत्म होने से पहले एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तय समय 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम के संबोधन से 3 घंटे पहले ही कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना वीडियो संदेश देश के नाम जारी किया।

Recommended Video

    Lockdown Extension India: PM Modi से पहले Sonia Gandhi का देशवासियों को संदेश | वनइंडिया हिंदी

    सोनिया गांधी का देश के नाम संबोधन

    सोनिया गांधी का देश के नाम संबोधन

    कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर सोनिया गांधी का देश के नाम संबोधन ट्वीट किया। वीडियो मैसेज के जरिए सोनिया गांधी ने देश की जनता को कोरोना वायरस से जारी जंग में संयम रखने के लिए धन्यवाद दिया। सोनिया ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि संकट की घड़ी में देश की जनता के संयम, धैर्य और उनकी शांति बनाए रखने की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद करती हूं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरतने की अपील की। वहीं कोरोना की जंग में सबसे आगे खड़े डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिस के साथ तमाम कोरोना फाइटर्स की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मुश्किल के वक्त में कांग्रेस देश की जनता के साथ खड़ा है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता देशवासियों की मदद के लिये तैयार है।

    कोरोना की जंग में साथ देने की अपील

    कोरोना की जंग में साथ देने की अपील


    सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में लोगों को लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करने की अपील की और कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें। लोगों से बार-बार हाथ धोने, नाम और मुंह ढंककर रखने की अपील करते हुए लोगों को कोरोना की लड़ाई में सरकार का सहयोग देने की अपील की। लोगों को सरकार और डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे सलाह को मानने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इस मुश्किल की घड़ी में जनता का बलिदान नहीं भूला जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। हम इस मुश्किल समय में आपके परिवार जनो, पति-पत्नी-बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।

    कोरोना योद्धाओं को करें सम्मान

    कोरोना योद्धाओं को करें सम्मान

    कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी ने देशवासियों से अपील की है कि वो लोग मुश्किल वक्त में दिन-रात कोरोना की जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि इन लोगों के धन्यवाद के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, जो अपनी जान को जोखिम में डालकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ये योद्धा सुरक्षा के अभाव के बावजूद दिन-रात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपके-हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है , इसलिए हमें इनका सम्मान करना है। आपको बता दें कि सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषमा कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+