सोनिया गांधी ने पंजाब के सांसदों के साथ की बैठक, हार पर समीक्षा

नई दिल्ली, 16 मार्च: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी लगातार बैठकें कर रही है। आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के चुनावों में मिली करारी हार की समीक्षा करने के लिए सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस सांसद डॉ अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, मनीष तिवारी, जसबीर सिंह गिल डिंपास , मोहम्मद सदीक, परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू और चौधरी संतोख सिंह शामिल हुए।

Congress interim president Sonia Gandhi held meeting with partys Punjab MPs at partys

सोनिया गांधी की इस बैठक में पंजाब के आठों सांसदों को बुलाया गया है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इन आठ सांसदों में से किसी एक को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। पंजाब के जिन कांग्रेस के सांसदों को तलब किया गया है। उनमें से अधिकांश पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ थे। बताया जा रहा है कि, बैठक में सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हुए नुकसान पर भी बात होगी।

इन आठ सांसदों के क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है। अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह ओजला ने तो चुनाव प्रचार के दौरान ही उनकी भाषा और रणनीति पर सवालिया निशान लगाए थे, जबकि मनीष तिवारी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल ही नहीं किया गया था, लेकिन फिर भी वह चुनाव प्रचार में अपने स्तर पर पहुंचे थे। रवनीत बिट्टू ने नवजोत सिद्धू के लिए भी चुनाव प्रचार किया था।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू समेत सभी चुनावी राज्यों वाले प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा था। जिसके बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू इस्तीफ सौंप दिया है। सिद्धू ने अपना इस्तीफा दो लाइन में सौंपा जिसमें लिखा था, 'कांग्रेस पार्टी के हाईकमान की जैसी इच्छा थी वैसी ही मैंने किया है। अजय कुमार लल्लू को अगस्त, 2019 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सिद्धू को जुलाई, 2021 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, गोदियाल को जुलाई, 2021 में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, चोडानकर को अप्रैल, 2018 में गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और लोकेन सिंह को सितंबर, 2021 में मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+