कैप्टन ने मंजूर किया सिद्धू का इस्तीफा, बड़ा सवाल-क्या कांग्रेसी ही रहेंगे नवजोत?

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद से बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की भविष्य की राजनीति क्या होगी। सिद्धू इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी में बने रहते हैं या नहीं इसपर भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस्तीफे के बाद सिद्धू ने किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 14 जुलाई को ट्विटर पर अपनी इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेजा था।

navjot singh sidhu

वहीं पंजाब कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि मंत्रिपद से इस्तीफा देना सिद्धू की गलती है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सिद्धू पार्टी में बने रहे हैं। पंजाबा कांग्रेस नेता और विधायक राज कुमार वर्का ने कहा कि सद्धू साहब ने खुद इस्तीफा दिया है, मुख्यमंत्री चाहते थे कि वह अपनी जिम्मेदारी संभालें और बतौर मंत्री काम करते रहें, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर नहीं किया गया है वह खुद मंत्रिमंडल से बाहर हुए हैं। वर्का का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि सिद्धू पार्टी का हिस्सा बने रहेंगे।

दरअसल कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू के मुद्दे पर आला कमान हस्तक्षेप कर सकता है और मुख्यमंत्री के साथ उनके मतभेद खत्म हो सकते हैं। यही नहीं माना जा रहा था कि सिद्धू प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे, लेकिन इन सब के बीच सिद्धू ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि सिद्धू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अपनी करीबी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी तल्खी भी जग जाहिर थी।

पंजाब सरकार में मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को भी उम्मीद है कि सिद्धू कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे, वह कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी रहेंगे। बता दें कि लोक इंसाफ पार्टी के मुखिया सिमरजीत सिंह बैंस ने सिद्धू को उनकी पार्टी में आने का न्योता दिया था, उन्होंने सिद्धू को अगले चुनाव में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+