कर्नाटक: फर्जी वोटर कार्ड मामले में कांग्रेस का सनसनीखेज खुलासा
Recommended Video

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से एक फ्लैट के भीतर बड़ी संक्या में वोटर कार्ड मिले हैं उसके बाद चुनावी प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इस खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया है। इन वोटर कार्ड के मिलने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया है कि जहां पर यह वोटर कार्ड पाए गए हैं वह भाजपा के नेता का फ्लैट है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के नेताओं का कहना है कि एन नंजमुरी के बेटे राकेश हैं। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि वह फ्लैट नंबर 115 में किराए पर रहते थे और उनका भाजपा से कोई ताल्लुक नहीं है। लेकिन मेरे पास 2015 के निकाय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट है और 16वें नंबर पर राकेश का नाम भाजपा उम्मीदवार के तौर पर दर्ज है। वह जलहल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के उम्ममीदवार थे।
कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रेस कॉफ्रेंस करके इस पूरे मामले पर पार्टी का पक्ष रखते हुए कुछ दस्तावेज भी दिखाए, जिसमे उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में भाजपा उम्मीदवार मंजुला नंजमुरी का नाम दर्ज हैं जोकि एचएमटी वार्ड से उम्मीदवार थीं और जलहल्ली के फ्लैट नंबर 115 में रहती थीं। आपको बता दें कि बेंगलुरू स्थित एक अपार्टमेंट में हजारों की संख्या में फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिले थे, जिसके बाद से कांग्रेस विपक्ष के निशान पर हैं। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: फर्जी वोटर कार्ड मामले में चुनाव आयोग के जांच के आदेश












Click it and Unblock the Notifications