कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ की बैठक, सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
नई दिल्ली, 29 जुलाई। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के एक समूह की संयुक्त बैठक गुरुवार को संसद में सीपीपी कार्यालय में आयोजित की गई। ये बैठक दोनों सदनों में केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए आयोजित की गई।

बता दें कांग्रेस ने पेगासस के माध्यम से जासूसी के आरोपों की जांच और केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी प्रोटेस्ट करने संबंधी रणनीति बनाने के लिए ये बैठक आयोजित की । इस बैठक में निर्धारित किया गया कि दोनों सदनों में इन पेगासस सॉफ्टवेयर और किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष प्रोटेस्ट जारी रखेगे। केंद्र सरकार कई बिल इस विपक्ष के विरोध के बीच रखेगी।
गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र जो 19 जुलाई से शुरू हुआ है उसके आरंभ होने से पहले कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस संसदीय समूहों का पुनर्गठन किया गया था। बैठक में मौजूद लोगों में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, और पार्टी के नेता जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम, मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर, रवनीत सिंह बिट्टू, शशि थरूर, अंबिका सोनीऔर के सुरेश भी मौजूद रहे।
बता दें कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल अपनी मांगों को लेकर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में स्थगन का दबाव बना रहे हैं। मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही दोनों सदनों में विपक्ष का विरोध हो रहा है। इस बैठक से साफ है कि आने वाले दिनों में विपक्षी पार्टियों का दोनों सदनों में जमकर विरोध देखने को मिलेगा। वहीं केंद्र सरकार अपने कई प्रस्तावित बिल इस विपक्ष के विरोध के बीच में रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications