चुनाव से पहले कांग्रेस ने स्वीकार कर ली हार

जयराम रमेश ने मान लिया है कि ये लोकसभा चुनाव उनके लिए काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हमारा नेतृत्व लोगों से प्रभावी रूप से अपनी बात नहीं कह सका। हम परसेप्सन की लड़ाई हार गए हैं। हमें जनता से बेहतर संपर्क साधने की जरूरत थी।
कांग्रेस की जीत को लेकर निराश रमेश का मानना है कि यह चुनाव अभियान मुश्किल जरूर है लेकिन पार्टी अपनी अपनी अलग पहचान के चलते तीन अंकों में सीट जीतेंगे। रमेश के मुताबिक कांग्रेस के साथ कम्यूनिकेशन बनाने में नाकमयाब रही है। रमेश ने माना कि यूपीए-2 का कामकाज अच्छा रहा है, लेकिन कम्युनिकेशन में चूक हुई है।
जहां जयराम रमेश ने कांग्रेस की जीत को लेकर निराशा जताई तो वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी की मुहिम व्यक्ति पर केंद्रित है। जयराम रमेश ने चुनाव से पूर्व आने वाले ओपिनियन पोल को भारतीय जनता पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के सुनहरे सपने करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications