गुजरात में कांग्रेस 148 राम मंदिरों को उपलब्ध करावाएगी पूजा सामग्री
अहमदाबाद। कांग्रेस विधानसभा चुनाव खत्म होने के बावजूद गुजरात में अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करवाने का प्रयास कर रही है।अब कांग्रेस सौराष्ट्र के इलाके में 148 राम मंदिरों को पूजा सामग्री उपलब्ध करवाएगी। इस क्षेत्र में कांग्रेस की सीटों में बड़ा इजाफा हुआ था। गुजरात चुनावों में प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 से अधिक मंदिरों का दौरा किया था। इसका लाभ कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में मिला था।

कांग्रेस मे सौराष्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी वहां पर अपना जनाधार नहीं खोना चाहती है। अहमदाबाद मिरर के मुताबिक, कांग्रेस सौराष्ट्र के 148 गांवों में राम मंदिरों के काया-कल्प के लिए 'श्रीराम सूर्योदय संध्या आरती कमेटी' का गठन करने जा रही है। वहीं इन मंदिरों को कांग्रेस पूजा किट उपलब्ध करवाएगी। कार्यकर्ता सप्ताह में 14 बार नियम से उन मंदिरों में आरती और पूजा करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परेश धनानी ने बताया कि, 'पूजा के लिए प्रयोग होनेवाली सामग्री जैसे शंख, झालर और नगाड़ा इस किट में है। कमेटी का उद्देश्य परंपरा के साथ भक्ति की भावना को बनाए रखना है।' धनानी ने बताया कि यह पार्टी का फैसला नहीं है। यह काम उनका एनजीओ कर रहा है। इन 148 मंदिरों में 118 उनकी विधानसभा अमरेली में आती हैं। धनानी ने यह भी बताया कि शंख सोमनाथ से और ड्रम राजकोट से और सजावट की चीजें भावनगर से मंगवा ली हैं
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को हिंदू-विरोधी पार्टी दिखाने की भाजपा की साजिश को तोड़ने के लिए यह अच्छा कदम है। 2019 लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस को इस पहल से लाभ मिल सकता है। वहीं भाजपा ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा, कांग्रेस जाति धर्म आधारित विचारधारा छोड़ दे, उनके लिए यही काफी है।












Click it and Unblock the Notifications