GST पर संसद के विशेष सत्र में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस के सांसद

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने फैसला किया है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) के लिए 30 जून और 1 जुलाई की मध्य रात्रि जो संसद का सत्र बुलाया गया है उसमें पार्टी सांसद हिस्सा नहीं लेंगे।

गुरुवार को राज्यसभा में प्रमुख व्हिप सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि 30 जून की अर्धरात्रि में जो GST पर सत्र चलाया जाएगा, कांग्रेस ने उसमें शामिल ना होने का फैसला किया है।

बता दें कि जीएसटी 'एक देश, एक कर' नीति के तहत लागू किया जा रहा है। पिछले काफी दिन से विरोध और समर्थन, दोनों ही वजहों से जीएसटी चर्चा में है।

GST पर संसद के विशेष सत्र में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस के सांसद

होगा खास कार्यक्रम

केंद्र की मोदी सरकार भी इसे लागू करने पहले एक खास कार्यक्रम करने जा रही है। 1 जुलाई को जीएसटी के लागू होने से पहले शुक्रवार (30 जून) रात को संसद में विशेष कार्यक्रम किया जाएगा और रात को 12 बजे जीएसटी को इस कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। 80 मिनट के इस कार्यक्रम में देशभर से मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।

मनमोहन हैं विशेष अतिथि

इस कार्यक्रम में जीएसटी लॉन्च होने के बाद एक दो मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी। जीएसटी लॉन्च के समय मंच पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के अलावा उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मौजूद रहने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम में जीएसटी लॉन्च होने के बाद एक दो मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी। जीएसटी लॉन्च के समय मंच पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के अलावा उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मौजूद रहने की उम्मीद है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+