Delhi Election Results 2020: जीरो सीट पाने वाली कांग्रेस आखिर AAP के जीतने पर इतनी खुश क्यों है?
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सत्ताधारी पार्टी 'आप' की वापसी हुई है, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को मात्र 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा है और इस बार भी उसका 27 साल का सूखा दिल्ली में खत्म नहीं हुआ है, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है, साल 2015 में भी उसे एक सीट नहीं मिली थी और इस बार भी उसे शून्य का मुंह देखना पड़ा है।

कांग्रेस आप के जीतने का जश्न मना रही है
लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी आज अपनी हार पर निराश होने से ज्यादा बीजेपी के हारने और आप पार्टी के जीतने का जश्न मना रही है, चुनाव परिणाम आने के बाद जिस तरह से कांग्रेसी नेताओं ने आप पार्टी की जीत पर खुशी जताई है उसे देखकर काफी हैरानी हुई।

बीजेपी के हारने की खुशी मना रही है कांग्रेस
दरअसल अगर हम वोटिंग प्रतिशत पर नजर डालें तो स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 53 फीसदी और बीजेपी को 38 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के हिस्से मात्र 4 प्रतिशत वोट आए हैं, जो कि बेहद ही शर्मनाक आंकड़ा है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस खेमे में एक अलग तरह की शांति नजर आ रही है क्योंकि इस बार के चुनाव में कांग्रेस का सारा वोट, बीजेपी की जगह आप पार्टी को चला गया है और लोकसभा चुनावों में सभी 7 सीटें जीतने वाली भाजपा को विधानसभा चुनावों में मात्र 8 सीटें हासिल हुई हैं, इसलिए कांग्रेस अपने शर्मनाक प्रदर्शन पर रोने के बजाय बीजेपी के हारने की खुशी मना रही है।

दिग्गजों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
मालूम हो कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए जीत की बधाई दी है, जो कि अपने आप में काफी हैरान करने वाली बात है।
बीजेपी को हर राज्य में हराया जा सकता है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है, 'याद कीजिए, जब दिल्ली में मतदान हुआ था, तब लाखों मलयाली, तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती और भारत के अन्य राज्यों से आए लोगों ने मतदान किया था, अगर मतदाता उन राज्यों के विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो वे आए थे, तो दिल्ली का मत, विपक्ष के विश्वास बढ़ाने का एक बूस्टर है कि बीजेपी को हर राज्य में हराया जा सकता है। दिल्ली का वोट राज्य विशेष के वोट की तुलना में अखिल भारतीय वोट के करीब है क्योंकि दिल्ली एक मिनी इंडिया है।'












Click it and Unblock the Notifications