पीएम मोदी पर कांग्रेस ने किया पलटवार, "टेलीविजन पर विपक्ष को कोसने के बजाए राजधर्म निभाएं"

पीएम मोदी पर कांग्रेस ने किया पलटवार, "टेलीविजन पर विपक्ष को कोसने के बजाए राजधर्म निभाएं"

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए किसी का नाम लिए बिना विपक्ष पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा "देश कभी भूल नहीं सकता कि पुलवामा हमले के बाद जब वीर बेटों के जाने से देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे। वे पुलवामा हमले में भी अपना राजनीतिक स्वार्थ खोज रहे थे। ऐसे लोगों ने तब सवाल उठाए।" पीएम मोदी के इस भाषण के बाद अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर पलटवार करते हुए जवाब दिया।

modi

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा आज इंदिरा गांधी जी का बलिदान दिवस है और इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी टेलीविजन पर विपक्ष से लड़ रहे हैं। सुरजेवाला ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्‍तान को जवाब कैसे देते हैं, इसका जवाब इंदिरा गांधी ने दिया था। पाकिस्‍तान के भारत के खिलाफ आंख उठाने पर उन्‍होंने पाकिस्‍तान के दो टुकड़ें कर दिए थे, बांग्लादेश और पाकिस्‍तान। जो घाव पाकिस्‍तान आज तक भर नहीं पाया है।

Randeep Singh Surjewala,

सुरजेवाला ने कहा प्रधानमंत्री को टेलीव‍िजन पर टीवी वॉर करते हुए विपक्ष को कोसने की जगह राजधर्म निभाने के बारे में सोचना चाहिए। सुरजेवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने 2 प्रधानमंत्रियों की कुर्बानी आतंकवाद को दी है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के कई पूर्व मुख्यमंत्री, अनगिनत नेताओ ने देश की स्‍वतंत्रता से पहले अपने जान न्‍यौछावर कर दी। सुरजेवाला ने आगे कहा कांग्रेस का इतिहास ही खून की क़ुर्बानी से लिखा हुआ है। उन्‍होंने कहा हमारे लिए दल से देश बड़ा है। इसके साथ ही सुरजेवाला ने पीएम से सवाल किया मोदी जी, क्या आपके लिए दल से देश बड़ा है?

Randeep Singh Surjewala,

उन्‍होंने कहा आज सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की आज जयंती है, वो बल्‍लभ भाई पटेल जो पाकिस्‍तान ने हैदराबाद की तरफ आंख उठाकर देखा था तो पंडित नेहरु और सरदार पटेल ने सेना भेजकर उन रियासतों को भारत में मिला लिया और कहा भारत के टुकड़े नहीं होगे। प्रवक्‍ता ने कहा मोदी जी टेलीविजन पर टीवी वॉर फेयर से बढ़कर और विपक्ष को कोसने की बजाए काश आप राजधर्म की बात करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+