'अब क्यों नहीं करते 400 पार की बात..?', प्रियंका का बीजेपी पर तंज, इंडिया ब्लॉक के सीएम फेस पर जानिए क्या कहा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और अब तीन चरणों का चुनाव बाकी है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए जोर शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के 400 पार दावे पर तंज कसते हुए सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने कहा कि अब बीजेपी वाले 400 पार सीटों का दावा नहीं करते क्योंकि उन्हें अब 200 सीटें भी मुश्किल लगने लगी है। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे उठाते हुए कहा कि पीएम और बीजेपी को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए।
यह भी देखें: कौन हैं स्वाति मालीवाल के Ex-पति नवीन जयहिंद, पूर्व पत्नी के साथ हुई मारपीट तो खोल रहे हैं सबकी पोल

Priyanka Gandhi Vadra

बीजेपी के 400 से अधिक सीटों के दावे पर प्रियंका का तंज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''वह कहते थे '400 पार', अब क्यों नहीं कहते? क्या हुआ? चुनाव के 4 चरण हो चुके हैं और अब '400 पार' खत्म हो गया है? वे ऐसा अब क्यों नहीं कहते हैं?"

प्रियंका ने आगे कहा,''...राहुल, मैंने और सभी ने कहा है कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो इंडिया एलायंस इस (पीएम चेहरे) का फैसला करेगा... हम शुरू से कह रहे हैं कि जनता ये चुनाव लड़ेगी। जनता के मुद्दे...उनके मुद्दे हैं महंगाई, बेरोजगारी, खेती आधारित मुद्दे, मजदूरों के मुद्दे, मध्यम वर्ग के मुद्दे - पीएम और अन्य बीजेपी नेताओं को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए..."

बता दें, प्रियंका गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। वो लगातार रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करती रहती हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि यदि इंडी गठबंधन सत्ता में आती है तो महिलाओं के हित में बेहतर नीतियां बनाएगी। उन्होंने गरीब महिलाओं को भी आर्थिक मदद देने का वादा किया है।

स्वाति मालीवाल मुद्दे पर दी कांग्रेस महासचिव ने प्रतिक्रिया

वहीं, स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अगर महिला के खिलाफ कोई अत्याचार होता है तो वह उसके साथ खड़ी होंगी। उन्होंने कहा, "अगर कहीं भी किसी भी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है, तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों। दूसरी बात, आम आदमी पार्टी आपस में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी। यह उन पर निर्भर है।"
यह भी देखें: Swati Maliwal: स्वाति मालवील के साथ मारपीट मामले पर महिला आयोग सख्त, बिभव कुमार को पेश होने का निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+