कौन हैं स्वाति मालीवाल के Ex-पति नवीन जयहिंद, पूर्व पत्नी के साथ हुई मारपीट तो खोल रहे हैं सबकी पोल
Swati Maliwal and Naveen Jaihind: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता, राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी को लेकर अब उनके एक्स पति नवीन जयहिंद ने आप पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आप के नेता रह चुके नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि स्वाति मालीवाल की जिंदगी खतरे में है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी पहले से प्लानिंग की गई थी।

एक वक्त था जब नवीन जयहिंद AAP के प्रति वफादार थे। लेकिन उन्होंने सालों पहले पार्टी छोड़ दी थी। अब स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के करीबी और पूर्व पीएस रह चुके बिभव कुमार द्वारा मारपीट की घटना के बाद उन्होंने AAP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
स्वाति मालीवाल से फरवरी 2020 में तलाक लेने के बाद ये शायद पहली ही बार है, जब वह अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ खुलकर सपोर्ट में आए हैं। बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर भी नवीन ने कहा है कि, आप लोगों ने देख लिया होगा कि कैसे सीएम केजरीवाल के आवास में बिभव को छिपाकर रखा गया था।
Who is Naveen Jaihind: कौन हैं नवीन जयहिंद
- नवीन जयहिंद हरियाणा के रहने वाले हैं और जाट समुदाय से आते हैं। फिलहाल नवीन जयहिंद किसी पार्टी के नेता नहीं हैं। भाजपा में उनके शामिल होने की अटकलें थीं।
- नवीन जयहिंद फिलहाल एक राजनीतिक समाजिक कार्यकर्ता हैं और हरियाणा में ही जनसेवा से जुड़े काम करते हैं। नवीन और स्वाति मालीवाल ने 2012 में शादी की थी और दोनों का तलाक फरवरी 2020 में हुआ था।
- रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से फिजिकल एजुकेशन में मास्टर डिग्री की है। राजनीति में आने से पहले वह सरकारी नौकरी करना चाहते थे। उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में परीक्षा भी दी थी लेकिन वह सफल नहीं हुए थे।
- नवीन जयहिंद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, राजनीति में आने से कई साल पहले उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया था और अगस्त 2020 में कुरुक्षेत्र केंद्र में लिखित परीक्षा दी थी।

कभी केजरीवाल के करीबी हुआ करते थे नवीव जयहिंद
नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। नवीन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विश्वासपात्र माने जाते थे। नवीन जयहिंद और केजरीवाल अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के बाद से एक साथ काम कर रहे थे।
जब केजरीवाल ने पार्टी बनाई थी तब नवीन जयहिंद राष्ट्रीय स्तर पर आप की कोर कमेटी का हिस्सा थे। उन्होंने जन लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी दौरान साल 20211 में उनकी स्वाति मालीवाल से भी मुलाकात हुई थी।
जयहिंद को 2016 में आप की हरियाणा इकाई का संयोजक बनाया गया था, जब योगेन्द्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से निलंबित कर दिया गया था। नवीन जयहिंद उस वक्त पार्टी की सर्वोच्च फैसला लेने वाली संस्था, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी थे।
2014 के लोकसभा चुनाव में नवीन जयहिंद रोहतक से AAP के उम्मीदवार थे। वह 46,000 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। नवीन जयहिंद ने योगेन्द्र यादव के साथ हुए विवाद के बाद पार्टी छोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications