Swati Maliwal: स्वाति मालवील के साथ मारपीट मामले पर महिला आयोग सख्त, बिभव कुमार को पेश होने का निर्देश

Swati Maliwal assault case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।

महिला आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार को कल शुक्रवार 17 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होने के लिए बुलाया है।

Swati Maliwal

महिला आयोग ने इस मामले में 17 मई को सुबह 11 बजे सुनवाई निर्धारित की है। सभी संबंधित पक्षों को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य है। महिला आयोग ने कहा है कि बिभव कुमार पर दिल्ली में सीएम आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप लगा है, इसलिए हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (16 फरवरी) को दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उन पर हुए कथित हमले के मामले में जानकारी जुटाने के लिए स्वाति मालीवाल के घर पहुंची है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में टीम घटना की जानकारी लेने के लिए स्वाति मालीवाल के घर गई है।

पुलिस अधिकारियों जानकारी दी है कि 13 मई की सुबह स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि केजरीवाल के निजी स्टाफ बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

वहीं DCP (नॉर्थ) मनोज मीणा ने कगा था कि 13 मई की सुबह 9:34 बजे PCR को कॉल करके भी जानकारी दी गई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम स्वाति मालीवाल बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+