जी-23 ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आगे किया नाम, कहा- पार्टी को तीन लोग चला रहे- सूत्र

नई दिल्ली, 13 मार्च। कांग्रेस की कार्य समिति की बैठक के पहले जी-23 नेताओं ने पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की सलाह दी थी। पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के इस समूह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का नाम आगे किया था। हालांकि ये प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया।

Sonia Gandhi

पार्टी के जी-23 समूह ने ये सुझाव ऐसे समय में दिया था जब पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होने वाली है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी चुनाव में हार की समीक्षा करेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्र के हवाले से लिखा जी-23 ग्रुप के आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक के नाम की सलाह दी थी लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।

तीन लोग चला रहे पार्टी
सूत्र जो स्वयं जी-23 का हिस्सा बताया जा रहा है ने बताया कि नए पार्टी अध्यक्ष को पार्टी को उसी तरह से नेतृत्व देना चाहिए जैसे सोनिया गांधी ने शुरुआती समय में साल 2000 में चलाया था। सूत्र ने आगे कहा कि यद्यपि सोनिया गांधी अध्यक्ष (अंतरिम) हैं लेकिन पार्टी को केसी वेणुगोपाल, अजय माकन और अरविंद सुरजेवाला चला रहे हैं। इनमें से किसी के ऊपर कोई जवाबदेही है।

Recommended Video

    Mukul Wasnik को लेकर G-23 और Congress Working Committee क्यों आई आमने सामने ! | वनइंडिया हिंदी

    सूत्र ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अध्यक्ष नही है लेकिन वह परदे के पीछे से काम करते हैं और फैसले लेते हैं। वह सीधे संवाद नहीं करते। हम पार्टी के दुश्मन नहीं उसके हित चाहने वाले हैं।

    रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक रविवार को बुलाई गई थी लेकिन इसे कल के लिए टाल दिया गया है। वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी के पांच राज्यों में निराशाजनक प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी और इसपर मंथन किया जाएगा। अब यह बैठक सोमवार को शाम चार बजे होगी। वहीं रविवार को कांग्रेस की संसदीय समिति की बैठक हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+