क्या से क्या हो गया.. लगता है नेता विपक्ष भी नहीं बन पायेंगे राहुल
नयी दिल्ली। राहुल गांधी परेशान है। कांग्रेस नेता मुंह छुपाने में जुटे है। सोनिया गांधी समझ नहीं पा रही है कि आखिर करें तो क्या करें। सपना देखा था कि बेटा देश का प्रधानमंत्री बनेगा, लेकिन अब तो नेता विपक्ष बनने के भी लाले पड़ गए है।
जी हां. कांग्रेस की करारी हार ने राहुल को कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रखा है। भाजपा ने ऐसी शिकस्त दी है कि कोई भी कांग्रेसी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मश्ककत करनी पड़ रही है। ऐसे में राहल ने जो देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देखा था वो पूरा होना तो दूर विपक्ष का नेता बनने के लाले खड़े कर दिए है।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
अगर कांग्रेस को 54 से कम सीटें आती है तो राहुल नेता विपक्ष भी नहीं बन पाएंगे। नियम के मुताबिक नेता विपक्ष बनने के लिए कुल सीटों की 10 फीसदी सीट नेता विपक्ष बनने के लिए चाहिए। अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 49 सीटें मिलती दिख रही है। अगर यहीं रुझाने परिणाम में बदल गए तो नेता विपक्ष बनने से भी राहुल चूक जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications