2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने गठित की नेशनल अलायंस कमेटी, गहलोत-बघेल बने हिस्सा
Lok Sabha elections 2024, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को 'राष्ट्रीय गठबंधन समिति' का गठन किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'राष्ट्रीय गठबंधन समिति' का गठन किया गया। इस कमेटी में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी शामिल किया गया है।

इन नेताओं के अलावा इस समिति का संजोयक मुकुल वासनिक को बनाया गया है। वहीं इस समिति में सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश को शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी नेता लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों के साथ मिलकर सीट शेयरिंग के साथ साथ बाकी मामलों पर चर्चा करेंगे।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद से ही माना जा रहा था कि, आलाकमान दोनों नेताओं अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका दे सकता है।
बता दें कि, आज ही इंडिया अलायंस की मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, जयंत चौधरी, फारूक अब्दुल्ला और शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता हिस्सा लेने जा रहे हैं। उससे ठीक पहले इस समिति का ऐलान होना अहम है।सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग के अलावा नए सिरे से रणनीति बनाने और साझा जनसभाओं को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है।
बैठक में 27 दलों के नेता पहुंचे हैं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन, शरद पवार, लालू यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications