Congress Files BJP का नया हथियार! UPA सरकार में अरबों के घोटाले के आरोप, VIDEO देखिए

कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर करप्शन के नए आरोपों के तहत भाजपा ने 'कांग्रेस फाइल्स' का पहला एपिसोड रिलीज किया है। इस वीडियो में BJP ने डॉ मनमोहन सिंह की सरकार के कार्यकाल में अरबों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। जानिए

Congress Files BJP

Congress Files BJP का नया हथियार साबित हो सकता है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार पर करप्शन के गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस फाइल्स एपिसोड वन जारी किया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया है।

वीडियो फॉर्मेट में कांग्रेस पर तीखा हमला

बीजेपी की तरफ से जारी कांग्रेस फाइल्स वीडियो पर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने आरोप लगाया गया कि UPA के कार्यकाल में ₹ 48,20,69,00,00,000... का घोटाला हुआ। यूपीए कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर वीडियो फॉर्मेट में हमले का पहला एपिसोड रविवार को जारी किया गया।

करप्शन के आरोप, पहला एपिसोड

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो का पहला एपिसोड पोस्ट करते हुए लिखा, 'कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड, देखिए कैसे कांग्रेस के राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले होते गए।'

Congress Files BJP का नया हथियार!

वीडियो कंटेंट देखकर कहना गलत नहीं है कि ये चुनावों से पहले बीजेपी का नया और बेहद घातक हथियार साबित हो सकता है। 'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार' शीर्षक वाले वीडियो संदेश में, भाजपा ने कहा, "कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में जनता से ₹48,20,69,00,00,000 लूटे हैं। उस पैसे का उपयोग सुरक्षा और विकास के कई उपयोगी क्षेत्रों के लिए किया जा सकता था।"

'कांग्रेस ने लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी'

करीब तीन मिनट के इस वीडियो में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में, भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने लोगों की गाढ़ी कमाई के अरबों रुपये लूटे हैं। वीडियो में 1.86 लाख करोड़ के कोयला घोटाले का भी जिक्र किया गया है।

'24 आईएनएस विक्रांत खरीदे जा सकते थे'

भाजपा ने दावा किया कि जितनी बड़ी राशि का घोटाला हुआ है, ये करीब ₹48 ट्रिलियन 20 अरब 69 करोड़ है। इतनी बड़ी राशि से सुरक्षा से लेकर देश के विकास तक कई काम किए जा सकते थे। इतनी राशि से भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक पोत आईएनएस विक्रांत की 24 यूनिट खरीदी जा सकती थी। भाजपा का दावा है कि इतने अमाउंट में 300 राफेल जेट खरीदे जाने के अलावा 1,000 मंगल मिशन पूरे किए जा सकते थे। भाजपा ने कहा, देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी पड़ी और वह प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया।'

10 साल में करोड़ों रुपये का घपला!

वीडियो संदेश में कोयला घोटाले के अलावा, 2जी स्पेक्ट्रम और कॉमनवेल्थ गेम्स स्कैम (सीडब्ल्यूजी) घोटाले का भी जिक्र है। कांग्रेस सरकार के पिछले 10 साल का जिक्र करते हुए बीजेपी ने अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ पर वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद में 350 करोड़ की घूस देने का आरोप लगाया।

किन घोटालों का जिक्र

भाजपा का दावा है कि 1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ रुपये का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 10 लाख करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला, 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली के साथ हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की रिश्वत, 12 करोड़ रुपये की रिश्वत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के लिए... और भी घोटाले आने वाले हैं।'

लाखों लोगों ने देखी वीडियो

बीजेपी ने रणनीति के तहत वीडियो संदेश रिलीज किया है। रविवार को आठ बजे पूर्वाह्न में जारी इस तीन मिनट के वीडियो के अंत में भाजपा ने कहा, "यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की सिर्फ झाँकी (ट्रेलर) है, फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है।" इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीरीज में भाजपा के हमले होंगे। रविवार को शेयर की गई वीडियो 1.22 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है, आठ हजार से अधिक लोग वीडियो पर लाइक कर चुके हैं। नेटिजन्स वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

कांग्रेस ने बीजेपी को अडानी से जोड़ा, तीखे हमले किए

बता दें कि बीजेपी के हमले से पहले कांग्रेस भी अडानी मुद्दे पर भाजपा पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस "हम अदानी के हैं कौन" अभियान के तहत सवालों के कई सेट जारी कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी, खुद राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बीजेपी समेत पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा ने विभिन्न परियोजनाओं में अडानी समूह को "एकाधिकार" दिया है। राहुल गांधी भले ही लोक सभा से अयोग्य करार दिए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि वे अडानी समूह से जुड़े सवाल उठाते रहेंगे। उन्होंने अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ के निवेश पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+