स्टिंग धमाका- 'आप' की सरकार बनवाइये, आपको मंत्री बना देंगे
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बने एक महीने भी नहीं हुए हैं लेकिन पार्टी जिस तरह से स्टिंग ऑपरेशन में घिरती नजर आ रही है उसने केजरीवाल की कलई खोल कर रख दी है। हाल ही में मीडिया में आये स्टिंग ऑपरेशन में केजरीवाल से लेकर आप के कई वरिष्ठ नेता इसमें घिरते नजर आ रहे हैं।

आप के शीर्ष नेता संजय सिंह पर कांग्रेस के आसिफ अली ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। आसिफ अली का दावा है कि संजय सिंह ने उन्हें दिल्ली में मंत्री पद का प्रस्ताव दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बाबत वो सबूत भी जल्द लोगों के बीच पेश करेंगे।
वहीं संजय सिंह ने आसिफ अली के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि अगर आरोप सिद्ध हुए तो राजनीति से सन्यास ले लुंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने आसिफ अली को किसी भी तरह के पैसे के लेन-देन से भी इनकार किया है।
वहीं संजय सिंह ने आसिफ पर उल्टा आरोप लगाया कि आसिफ खुद सरकार बनाने के लिए काफी बेचैन थे और इसके लिए उन्होंने भाजपा के कई नेताओं से भी मुलाकात की थी। संजय सिंह ने कहा कि आसिफ अली ने उनसे कहा था कि भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा।
यही नहीं संजय सिंह ने कहा कि वो आसिफ अली की रणनीति जानने के लिए उनसे बात कर रहे थे कि वो किस तरह से भाजपा के साथ गठबंधन करके सरकार बनाना चाहते हैं। आसिफ अली ने यह भी दावा किया है कि उनकी संजय सिंह और मनीष सिसोदिया से भी सरकार के गठन को लेकर मुलाकात हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications