गुजरात कांग्रेस के 8 विधायकों को पार्टी से निकाला गया, 6 और को निकालने की तैयारी

गुजरात राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबला था, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज की है।

नई दिल्ली। गुजरात में राज्यसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 कांग्रेस विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के विधायकों पर ये कार्रवाई व्हिप के बाद क्रॉस वोटिंग करने की वजह से की गई है। निष्काषित किए गए विधायक शंकर सिंह वाघेला गुट के बताए जा रहे हैं। गुजरात कांग्रेस के इनचार्ज अशोक गहलोत ने बताया कि 6 और विधायकों को निष्कासित किया जा सकता है।

गुजरात कांग्रेस के 8 विधायकों को पार्टी से निकाला गया, 6 और को निकालने की तैयारी

वाघेला के करीबी विधायकों पर कार्रवाई

गुजरात राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबला था, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज की है। तीसरी सीट पर बीजेपी के बलवंत सिंह राजपूत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के बीच मुकाबला था। अहमद पटेल की जीत मुश्किल में पड़ सकती थी क्योंकि कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों ने बीजेपी को वोट किया और ये वोट उन्होंने बीजेपी एजेंट को दिखा दिया। इसका कांग्रेस ने विरोध किया और चुनाव आयोग पहुंच गई। कांग्रेस ने दोनों विधायकों के वोट रद्द करने की मांग की। इस संबंध में चुनाव आयोग से बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुंचे। हालांकि आखिर में चुनाव आयोग ने दोनों विधायकों के वोट रद्द करने का फैसला दिया। जिसकी वजह से अहमद पटेल की राज्यसभा चुनाव में जीत हुई।

अहमद पटेल की जीत के बाद बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने अहम फैसला लेते हुए पार्टी की व्हिप के खिलाफ वोट करने की वजह से 8 कांग्रेस विधायकों को निष्कासित कर दिया गया। निष्काषित किए गए विधायक शंकर सिंह वाघेला गुट के बताए जा रहे हैं। वहीं गुजरात कांग्रेस के इनचार्ज अशोक गहलोत ने बताया कि पार्टी 6 और विधायकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि उन्हें भी पार्टी से निष्काषित किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+