कांग्रेस को सपा-AAP-TRS और YSRC से भी कम आमदनी, BJP को चंदे से हुई बंपर कमाई- ADR

चुनावी ट्रस्ट से राजनीतिक दलों को मिले चंदे का ज्यादातर हिस्सा भाजपा के खाते में गया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस को सपा और आम आदमी पार्टी जैसे दलों से भी कम रकम मिली है।

congress-earned-less-than-sp-aap-trs-and-ysrc-bjp-got-bumper-donations-adr

कांग्रेस दो बार से लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा नहीं पा रही है। लेकिन, फिर भी भारतीय जनता पार्टी के बाद उसी के पास देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हैं। उसकी आज भी पैन-इंडिया चुनावी मौजूदगी है। लेकिन, जब बात चुनावी चंदे की आती है तो वह छोटे-छोटे दलों के सामने भी बौनी नजर आ रही है। चुनावी ट्रस्ट के माध्यम से राजनीतिक दलों को मिले चंदे का जो ब्योरा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स ने जारी किया है, वह कांग्रेस के लिए बहुत ही निराशाजनक है। क्योंकि, तमाम छोटे-छोटे दलों पर भी दानदाताओं ने कांग्रेस से कहीं ज्यादा भरोसा किया है; और जहां तक भारतीय जनता पार्टी की बात है तो उसके आसपास भी कोई दल नहीं फटक पाया है।

Recommended Video

      Remote Voting machine: प्रवासी वोटर कहीं भी डाल सकेंगे वोट, जानें कैसे ? | वनइंडिया हिंदी | *News

      कांग्रेस को सपा-AAP-TRS और YSRC से भी कम आमदनी

      कांग्रेस को सपा-AAP-TRS और YSRC से भी कम आमदनी

      राजनीतिक दलों को चुनावी ट्रस्ट से जो चंदा मिला है, उसमें सबसे मोटा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी के हाथ लगा है। जबकि, देश की सबसे बड़ी विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी को समाजवादी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस जैसे छोटी पार्टियों से भी कम आमदनी हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये आंकड़े एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने जुटाए हैं। भारत में चुनावी ट्रस्ट एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है, जिसे राजनीतिक दलों के कॉर्पोरेट संस्थाओं और व्यक्तियों से व्यवस्थित तरीके से अंशदान प्राप्त करने के लिए बनाया गया है।

      चुनावी चंदे में कांग्रेस छोटे दलों से भी पिछड़ी

      चुनावी चंदे में कांग्रेस छोटे दलों से भी पिछड़ी

      चुनावी ट्रस्ट का लक्ष्य चुनावी खर्चों में पारदर्शिता के स्तर को बेहतर बनाना है। एडीआर के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक साल 2021-22 में बीजेपी ने चंदे में कांग्रेस की तुलना में 19 गुना ज्यादा रकम प्राप्त किए हैं; और यदि सभी 9 दलों को प्राप्त चंदा जोड़ दिया जाए तो भी भारतीय जनता पार्टी की आमदनी 2.5 गुना ज्यादा है। एडीआर के मुताबिक चुनावी ट्रस्ट से बीते साल कांग्रेस को सिर्फ 18.44 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। जबकि, तेलंगाना राष्ट्र समिति को 40 करोड़ रुपए, समाजवादी पार्टी को 27 करोड़ रुपए, आम आदमी पार्टी को 21.12 करोड़ रुपए और वाईएसआर कांग्रेस को 20 करोड़ रुपए मिले थे।

      चुनावी ट्रस्ट को कुल 487.09 करोड़ रुपए मिले थे

      चुनावी ट्रस्ट को कुल 487.09 करोड़ रुपए मिले थे

      एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक चुनावी ट्रस्ट ने ऐलान किया है कि उसे वित्त वर्ष 2021-22 में कॉर्पोरेट और व्यक्तियों के माध्यम से कुल 487.09 करोड़ रुपए की रकम मिली। इसमें से उसने 487.06 करोड़ रुपए (99.99%) विभिन्न राजनीतिक दलों में वितरित कर दिए। मतलब, ऊपर के दलों के अलावा शिरोमणि अकाली दल को 7 करोड़ रुपए, पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को 1 करोड़ रुपए, गोवा फॉर्वर्ड पार्टी और डीएमके में से प्रत्येक को इस चुनावी ट्रस्ट के माध्यम से 50-50 लाख रुपए प्राप्त हुए।

      भाजपा को चंदे से हुई बंपर कमाई

      भाजपा को चंदे से हुई बंपर कमाई

      लेकिन, जब बीजेपी को मिले चंदे की बारी आती है तो सारी पार्टियां इस मामले में बौनी नजर आती हैं। क्योंकि, एडीआर ने जो चुनावी ट्रस्ट के आंकड़ों का विश्लेषण किया है, उसके मुताबिक भाजपा को कुल 351.50 करोड़ रुपए यानि 72.17% रकम इन चंदों से मिले हैं। मतलब, साल 2021-22 में चुनावी ट्रस्ट के माध्यम से दान लेने वाले राजनीतिक दलों में भाजपा के मुकाबले कोई भी दल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।

      चुनावी ट्रस्ट में आया योगदान

      चुनावी ट्रस्ट में आया योगदान

      एडीआईआर की ही रिपोर्ट के मुताबिक उसी साल इलेक्ट्रोल ट्र्स्ट में 89 कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों ने 475.80 करोड़ रुपए का दान दिया। 62 ने प्रुडेंट इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में 456.30 करोड़ रुपए का योगदान दिया, दो कॉर्पोरेट ने एबी जेनरल इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में 10.00 करोड़ रुपए, तीन ने समाज इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में 5 करोड़ रुपए और 15 कॉर्पोरेटरों ने इंडिपेंडेंट इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में 2.20 करोड़ रुपए बतौर दान दिए।

      सबसे बड़ा दान दाता कौन ?

      सबसे बड़ा दान दाता कौन ?

      ए़़डीआर का कहना है कि 40 व्यक्तियों ने भी उसी साल इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में अपना योगदान दिया। वहीं प्रुडेंट इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में 13 व्यक्तियों ने 8.53 करोड़ रुपए, 15 ने इंडिपेंडेंट इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में में 2.61 करोड़ रुपए और 12 ने 14.34 लाख रुपए स्मॉल डोनेशन इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में योगदान दिया। रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रोल ट्रस्ट में सभी दानदाताओं में सबसे बड़ा 70 करोड़ रुपए का योगदान आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया लिमिटेड का रहा। इसके बाद आर्सेलर मित्तल डिजाइन एंड इंजीनियरिंग सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ने 60 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल लिमिटेड ने 51 करोड़ रुपए की रकम चंदे के रूप में विभिन्न चुनावी ट्रस्ट में डाले।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+