ओपिनियन पोल: तमिलनाडु में होगा सत्ता परिवर्तन, कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की बन सकती है सरकार

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 6 अप्रैल को 234 विधानसभा सीटों के लिए सिर्फ एक चरण में ही मतदान होगा। पश्चिम बंगाल के बाद तमिलनाडु ही ऐसा राज्य है, जिस पर नेताओं की नजरें सबसे ज्यादा टिकी हुई हैं। सीटों के लिहाज से भी तमिलनाडु में होने वाले चुनाव काफी मायने रखते हैं। ऐसे में यहां होने वाले चुनाव में हर पार्टी सत्ता पर काबिज होने का ख्वाब देख रही है। चुनाव के नतीजे भले ही 2 मई को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले ओपिनियन पोल के जरिए सियासी माहौल को परखने का काम शुरू हो चुका है। ABP न्यूज और सी वोटर के सर्वे के नतीजों में तमिलनाडु की सियासी हवा का थोड़ा अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।

Recommended Video

    ABP News-CVoter Opinion Poll: West Bengal समेत पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
    Congress DMK

    कांग्रेस-गठबंधन को कितनी सीटें?

    सर्वे के मुताबिक, तमिलनाडु में इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है। आपको बता दें कि अभी तमिलनाडु में AIADMK की सरकार है, लेकिन इस बार के चुनाव में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन को सत्ता मिल सकती है। सर्वे के आंकड़ो के मुताबिक, कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को 161 से 169 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एनडीए गठबंधन को 53 से 61 सीटें मिल सकती हैं। आपको बता दें कि सर्वे में 40 प्रतिशत से अधिक लोग एमके स्टालिन को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि 29.7 प्रतिशत मतदाताओं ने पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया है।

    कमल हासन की पार्टी की स्थिति

    इस बार तमिलनाडु की सियासत में नई एंट्री करने वाले कमल हासन की पार्टी भी चुनाव लड़ेगी, लेकिन उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम कुछ खास प्रदर्शन करती नहीं दिख पा रही है। कमल हासन की पार्टी को सिर्फ 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है। आपको बता दें कि सोमवार को कमल हासन ने कोयंबटूर दक्षिण सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। वहीं वी के शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के खाते में 1-5 सीटें आने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+