2013 के ट्वीट को याद दिलाकर कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज, पूछे ये सवाल...

नई दिल्ली। लद्दाख में चीनी सेना के साथ जारी गतिरोध को लेकर हमलावर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर के बाद अब रणदीप सुरजेवाला ने 2013 के एक ट्वीट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 2013 में चीन के संदर्भ में मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा है कि देश को इन सवालों के जवाब चाहिए। मोदी ने तब भारतीय सैनिकों के पीछे हटने पर सरकार से सवाल किया था।

Congress digs out PM Modi’s 2013 tweet on India China

सुरजेवाला ने पीएम को उनका पुराना बयान याद करवाते हुए पूछा, 'आदरणीय प्रधान मंत्री जी, क्या आपके शब्द याद हैं? क्या आपके शब्दों के कोई मायने हैं? क्या बताएंगे की अब हमारी फोर्स हमारी सरजमीं से क्यों पीछे हट रही हैं?' उन्होंने आगे लिखा, 'देश जबाब मागता है। दरअसल कांग्रेस पीएम मोदी के जिस ट्वीट को लेकर उन्हीं से अब सवाल पूछ रही है वह पीएम मोदी ने साल 2013 में यूपीए-2 के कार्यकाल के समय किया था।

Congress digs out PM Modi’s 2013 tweet on India China

ट्वीट में नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि चीन अपनी सेना पीछे हटा रहा है लेकिन मुझे ताज्जुब है कि भारतीय फौज अपनी ही जमीन पर पीछे क्यों हट रही है? हमें आखिर क्यों पीछे हटना चाहिए? पीएम मोदी के इसी ट्वीट में जो सवाल उन्होंने तब कांग्रेस से किया था उसका जवाब कांग्रेस अब उनसे मांग रही है। इससे पहले केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने भी मोदी के पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सवाल किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं इस मुद्दे पर मोदीजी के साथ साथ हूं। पीएम को अपने सवाल का जवाब जरूर देना चाहिए।'

Congress digs out PM Modi’s 2013 tweet on India China

इससे पहले राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के पीछे हटने और चीनी पक्ष से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से बातचीत को लेकर कुछ सवाल उठाए थे। मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट करते हुए चीनी भूमिका पर सवाल उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+