सोनिया गांधी और राहुल के इस्तीफे की खबरों का कांग्रेस ने किया खंडन, बीजेपी पर दुष्प्रचार का लगाया आरोप

नई दिल्ली, 12 मार्च: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की रविवार को शाम चार बजे बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले मीडिया में खबरें आई थी कि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन अब कांग्रेस की ओर से इस खबर को लेकर खंडन आया है। कांग्रेस ने कहा कि, मीडिया में सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के इस्तीफे के खबरें गलत हैं।

Congress denies reports of Sonia Gandhi and Rahuls resignation after assembly election results

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, अज्ञात स्रोतों के आधार पर एनडीटीवी चलाई गई कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित और गलत है। एक टीवी चैनल द्वारा सत्तारूढ़ भाजपा के कहने पर काल्पनिक स्रोतों से हवाले से इस तरह की निराधार प्रोपेगैंडा स्टोरी को प्रसारित करना अनुचित है। एनडीटीवी की इस खबर के सामने आने के बाद पूरी मीडिया में हलचल मच गई थी।

एनडीटीवी ने अपनी खबर में दावा किया था कि, कल होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पांचों राज्यों में हुई पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभियान का नेतृत्व किया था लेकिन इस बार भी कांग्रेस की झोली खाली रही। पार्टी के प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

अब कांग्रेस की ओर से उस खबर का खंडन किए जाने के बाद, एनडीटीवी ने अपनी वेबसाइट से इस खबर को हटा दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को सुबह 10.30 बजे पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक 10 जनपथ पर बुलाई है। इसके बाद शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की भी बैठक होने वाली है। इन दोनों बैठकों में पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर मंथन हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+