MP में EVM गड़बड़ी के बाद कांग्रेस ने की आयोग से शिकायत, बैलेट से चुनाव कराने की मांग

मध्य प्रदेश में डेमो के दौरान ईवीएम मशीन में सामने आई गड़बड़ी के बाद कांग्रेस का रुख सख्त हो गया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी आयोग से शिकायत की।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें शुरु से ही ईवीएम पर भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा कि ईवीएम चिप भरोसे लायक नहीं है।

बैलेट से कराएं चुनाव

बैलेट से कराएं चुनाव

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा जब सारे विश्व में चुनाव बैलट पेपर से हो रहे हैं तो हमें क्या एतराज होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि आगामी गुजरात विधासनभा चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो उपचुनाव होने हैं, वो कछ दिन के लिए टाल कर बैलेट पर कराए जाएं।

होने हैं उपचुनाव

होने हैं उपचुनाव

बता दें कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ की सीट पर 9 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। उससे पहले शुक्रवार को उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने पहली बार इस्तेमाल हो रही वीवीपेट (वोटर वेरीफाइडट पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन का डेमो किया। इस मशीन में बटन दबाने के बाद जिसको वोट दिया है, उस निशान की पर्ची भी निकलती है।

हो रहा था डेमो

हो रहा था डेमो

डेमो के लिए चुनाव अधिकारी ने ईवीएम में चार नंबर बटन दबाया। बटन दबने के बाद वीवीपेट पर कमल के फूल की पर्ची आ गई। VVPAT से निकली पर्ची पर सत्यदेव पचौरी का नाम और कमल का फूल छपा था। फिर से कोई दूसरा बटन दबाया गया। इस पर भी कमल के फूल को वोट गया।

दबाया कांग्रेस का बटन, वोट गया कमल को

दबाया कांग्रेस का बटन, वोट गया कमल को

हालांकि, तीसरी बार जब एक नंबर का बटन दबाया तो पंजा निकला। मशीन ने एक बार नहीं कई बार गलती की, जिससे चुनाव अधिकारी भी हतप्रभ रह गईं। इस तरह सब के सामने मशीन की गड़बड़ी और सारे वोट भाजपा को जाने पर मामले को टालने की कोशिश करते हुए चुनाव अधिकारी ने कहा कि पंजे का निशान भी आ गया इसलिए इसकी खबर मत बनाना, नहीं तो जेल भेज दूंगी। जिस तरह से ईवीएम में चुनाव अधिकारी और मीडिया के सामने गड़बड़ी दिखी उसको लेकर कांग्रेस ने चुनावों में इसके इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केजरीवाल ने कहा

केजरीवाल ने कहा

केजरीवाल ने कहा कि किसी दूसरी पार्टी को वोट देने पर भाजपा को वोट जा रहा है और इसे मशीन की खराब कहा जा रहा है लेकिन ऐसा कैसा मुमकिन है कि देश में जिस भी राज्य में मशीन खराब होती है, उसमें सभी भाजपा को जाने लगते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर मशीन खराब होगी तो कभी सपा, कांग्रेस, बसपा या किसी और पार्टी को भी बिना डाले ही वोट दे दे। उन्होंने कहा कि अगर मशीनों की चिप बदली जा रही हैं और उसे इस तरह से सेट किया जा रहा है कि सारे वोट भाजपा को ही पड़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+