Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Congress Crowdfunding: पहले दिन कितना मिला कांग्रेस को दान? अजय माकन ने दी पूरी जानकारी

Congress Crowdfunding: लगातार दो बार लोकसभा चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस जनता से आर्थिक मदद की गुहार लगा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस अपनी मालिया हालत को मजबूत करना चाह रही है। ऐसे में पार्टी ने सोमवार (18 दिसंबर) से ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने के लिए 'डोनेट फोर देश' अभियान शुरू किया है।

इस अभियान मदद से कांग्रेस देश की जनता से पार्टी फंड के लिए चंदा इकट्ठा कर रही है। ऐसे में 'डोनेट फोर देश' कैंपेन के पहले दिन पार्टी को कितना चंदा मिला? इसकी जानकारी कांग्रेस नेता अजय माकन ने साझा की है।

Congress Crowdfunding

जानिए कितने लोगों ने दिया चंदा

सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए 'डोनेट फॉर देश' क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। जिसके बाद अब रात को कांग्रेस नेता अजय माकन ने उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए चंदा दिया।

इतने रुपए हुए इकट्ठा

इसी के साथ कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि 47 हजार 587 दान दाताओं ने पहले आठ घंटों में ही मिलकर 1.06 करोड़ रुपए से अधिक की फंड कांग्रेस को दिया।

अजय माकन ने जताया आभार

अजय माकन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "हम उन 47, 587 दान दाताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने, पहले आठ घंटों में ही मिल कर, Rs 1.06 करोड़ से अधिक की धन राशी का योगदान दिया। कांग्रेस को एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए किया। हम उम्मीद करते हैं की करोड़ों देशवासी बढ़चढ़ कर इस मुहिम में हिस्सा लेंगे। http://donateinc.in में जाएँ, और बेहतर भारत बनाने की मुहिम में शामिल हों!"

खड़गे ने किए 1.38 लाख रुपए डोनेट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1.38 लाख रुपए का चंदा देकर पार्टी के ऑनलाइन क्राउडफंडिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस समर्थकों से भी अपील करते हुए कहा कि वो 'बेहतर भारत के निर्माण के प्रयासों में' सहयोग के लिए चंदा दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+