काले धन पर सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया-कांग्रेस

नई दिल्ली। विदेशों में जमा काला धन को वापस लाने और लोगों का नाम उजागर करने के मामले में केंद्र सरकार के यू-टर्न के बाद कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता अजय मांकन ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता के सामने गलत तथ्य रखते हुए गुमराह किया है। उन्होंने कहा देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली देश की जनता के सामने पूरी हकीकत नहीं रख रहे है।

black money

अजम माकन ने कहा कि डीटीएए समझौते की वजह से जिन लोगों का विदेशों में काला धन जमा है उनके नाम नहीं उजागर किये जा सकते हैं। इसी वजह से यूपीए सरकार नामों को उजागर नहीं कर सकती थी लेकिन उस वक्त भाजपा के नेता इन तथ्यों को झुठलाते रहते थे। उन्होंने कहा कि डीटीएए के तहत कई देशों से के साथ भाजपा सरकार ने समझौतों पर हस्ताक्षर किये ऐसे में वित्त मंत्री का कांग्रेस पर आरोप लगाना निराधार है।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों ने काला धन को लेकर यूपीए सरकार को घेरा था और लोगों से कई वादे किये थे जिनकी आज पोल खुल गयी है। उन्होंने कहा कि जिस डीटीएए का हवाला आज वित्त मंत्री दे रहे हैं उसे वर्तमान कानून मंत्री ने एक समय निराधार बताया था। उन्होंने कहा था कि डीटीएए के चलते कालाधन में लिप्त लोगों के नामों को उजागर नहीं करना निराधार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+