कांग्रेस नेता ने सुझाया अनोखा तरीका, कहा-रम पियो, अंडे खाओ...कोरोना को भगाओ
मंगलुरु। दुनियाभर में कई देश कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। लेकिन बीच-बीच में कई लोग कोरोना से बचाव के लिए अजीबो-गरीब सलाह देते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक के उल्लाल शहर नगर पालिका परिषद (सीएमसी) के कांग्रेस पार्षद ने दावा किया है कि तले हुए अंडे के साथ रम पीने से 'कोरोनो वायरस' खत्म हो जाता है। कांग्रेस पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

'रम में एक चम्मच काली मिर्च और 2 अंडों से होता है कोरोना ठीक'
मंगलुरु के पार्षद रविचंद्र गट्टी के मुताबिक रम के साथ काली मिर्च और दो अंडे, कोरोना से निपटने के लिए एक घरेलू नुस्खा है। वायरल वीडियो में गट्टी कह रहे हैं कि, बेंगलुरू और मेदिकरी में कई लोग रम पीते है। मैं ना रम पीता हूं ना मछली खाता हूं। आप बस एक चम्मच काली मिर्च के पाउडर को 90 ML में डालें। इसे अपने हाथों से अच्छी तरह से हिलाएं और पी लें। कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए इसके साथ ही दो आधे उबले हुए आमलेट खाएं।

अनोखी सलाह हुई वायरल
इतना ही नहीं गट्टी ने यह भी कहा, 'मैंने कई दवाई आजमाई, फिर ये काम किया। मैं एक नेता के रूप में नहीं बल्कि कोविड समिति के सदस्य के रूप में आपको ये सलाह दे रहा हूं। इस वीडियो को पत्रकार विंसेंट डिसूजा ने ट्वीट किया था। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग नेता जी को 'covidiot' की उपाधि दे रहे हैं। वीडिया 17 जून का बताया जा रहा है।
गट्टी पर एक्शन ले सकती है कांग्रेस
एक मिनट के इस वीडियो में गट्टी कन्नड में सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही हाथ में एक बिशेष ब्रांड की रम की बोतल ले रखी है। वीडियो सामने आने के बाद मंगलुरु के विधायक यूटी खदर ने कहा, जिला प्रशासन को पता लगाना चाहिए कि गट्टी ने ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे शेयर किया। उन्होंने बताया कि गट्टी 15 सालों से सामाजिक वर्कर के रूप में काम करते आए है। विधायक ने कहा कि वो पार्टी से बात कर आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications