कांग्रेस ने बंगाल के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, जेपी अग्रवाल बनाए गए चेयरमैन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनावों का ऐलान हो चुका है। राज्य में तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस गठबंधन में फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी चुनावों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। पार्टी नेता जेपी अग्रवाल इस समिति की अध्यक्षता करेंगे। कमेटी पार्टी में टिकट वितरण जैसे मुद्दों को संभालेगी।

Congress constitutes Screening Committee for West Bengal assembly elections

कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन में हैं। कमेटी के चेयरमैन जेपी अग्रवाल होंगे, इसके अलावा डॉ महेश जोशी, और नसीम खान इस कमेटी के सदस्य होंगे। कमेटी का हिस्सा बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद, बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, और अब्दुल मेनन भी हिस्सा होंगे।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी और वाम मोर्चा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू में बातचीत हुई थी लेकिन बाद में आईएसएफ के आने के बाद समीकरण बदल गए हैं। इस पर वाम मोर्चा ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, कांग्रेस तथा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी आईएसएफ के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद दूर करने का प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती बाकी चार राज्यों के साथ ही 2 मई को होगी। तारीखों के ऐलान के बाद तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने पर शुक्रवार को सवाल उठाया हैं। केरल और तमिलनाडु में चुनाव एक चरण में छह अप्रैल को होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+