कांग्रेस ने भाजपा-जदयू के बीच दूरी पर लगाई मुहर, लेकिन नीतीश से करीबी से इनकार
नई दिल्ली। बिहार में जिस तरह से भाजपा और जदयू के बीच तनातनी की खबरें सामने आई हैं उसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों दलों के बीच के रिश्तों में दरार की बात कही है। कांग्रेस का कहना है कि नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि वह अपने सहयोगी भाजपा से खुश नहीं हैं, लेकिन इन सबके बीच हम उनके साथ किसी भी तरह की नजदीकी नहीं बढ़ाएंगे क्योंकि उन्होंने फासिस्ट पार्टी के साथ गठबंधन कर रखा है।

ये हैं नीतीश की नाराजगी के संकेत
कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज शक्तिसिंह गोहिल ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को अपना असंतोष जाहिर नहीं किया है, उनका नाराजगी लोगों के बीच साफ देखी जा सकती है, वह भाजपा से खुश नहीं हैं। वह योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेते हैं, उन्होंने पीएम की फसल बीमा योजना को खत्म कर दिया और अपनी नई योजना प्रदेश में लागू की। नीति आयोग की हाल ही में हुई बैठक में कुमार ने बिहार के पैकेज के बारे में बात की, लेकिन गठबंधन में होने के बावजूद पीएम मोदी ने उनकी मांग को नहीं सुना। यह ना सिर्फ नीतीश कुमार बल्कि बिहार का अपमान है।
दिल्ली में ट्रांसफर- पोस्टिंग पर अरविंद केजरीवाल को अरुण जेटली का ब्लॉग जरूर पढ़ना चाहिए
तेजस्वी ने भी बंद किए दरवाजे
नीतीश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जो रुख अपनाया जा रहा है माना जा रहा है उसकी पीछे लालू प्रसाद यादव से पार्टी की करीबी है। जिस तरह से नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला लिया और गठबंधन की सरकार को गिरा दिया। इस पूरे राजनीतिक उठापटक के बाद लालू और नीतीश के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला, यहां तक कि तेजस्वी यादव ने यहां तक कहा कि नीतीश चाचा के लिए अब दरवाजे बंद हैं।
भाजपा की हो सकती है रणनीति
माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस ने इस वजह से दूरी बना रखी है क्योंकि उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी लंबे समय से देख रही है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ सहज नहीं हैं और हम इस बात का भरोसा दिलाना चाहते हैं कि यह सत्य है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि यह इसलिए किया जा रहा है ताकि कांग्रेस और राजद के बीच दरार पैदा की जा सके। गोहिल का कहना है कि नीतीश कुमार इस बात को लेकर चिंतित हैं क्योंकि वह भाजपा के साथ हैं और लोगों के बीच यह आम धारणा है कि मोदी सरकार ओबीसी और पिछड़े वर्ग के खिलाफ, जबकि ये दोनों ही जदयू का अहम वोट बैंक है।
इसे भी पढ़ें- लंदन में जब्त होंगी विजय माल्या की संपत्तियां ! लंदन में जब्त होंगी विजय माल्या की संपत्तियां !












Click it and Unblock the Notifications