कांग्रेस की वजह से हुआ चक्रवाती तूफान 'फेलिन' से निपटारा

कांग्रेस ने चक्रवाती तूफान फेलिन से निपटने का श्रेय खुद को दिया है। उसने कहा कि देश को ‘आपदा प्रतिरोधी' बनाने के लिए उसके शासनकाल में कई कदम उठाए गए जो कि मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी और ओड़िशा तथा आंध्र प्रदेश में दस लाख से अधिक ‘रिकार्ड' लोगों को निकाले जाने से स्पष्ट है।
दरअसल कांग्रेस की दलील है कि मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी और आपदा से निपटने के लिए उठाए गए कदम कांग्रेस की देन है। इस मुद्दे पर विज्ञान और तकनीक मंत्री एस जयपाल रेड्डी, मौसम विभाग और एनडीएमए ने संयुक्त प्रसे कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें कांग्रेस की ओर से बोलते हुए रेड्डी ने कहा कि हमने चक्रवात की हमने भविष्यवाणी की। चक्रवात की रफ्तार को हमने सटीक तरीके से समझा। हमने इसकी तीव्रता की सटीक भविष्यवाणी की और समय रहते की गयी सटीक भविष्यवाणी की वजह से बड़े पैमाने पर लोगों को निकाल लिया गया।
रेड्डी ने खुलेआम कहा कि हम कोई संन्यासी नहीं। यदि मैं संप्रग को इसके लिए श्रेय दे रहे है तो कोई गलत नहीं कर रहे है। अपने पक्ष में दलील देते हुए रेड्डी ने कहा कि मोसम विभाग के आधुनिक उपकरणों पर सबसे ज्यादा निवेश यूपीए सरकार ने किया है। जिसकी वजह से चक्रवात को लेकर सही भविष्यवाणी हुई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।












Click it and Unblock the Notifications