कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने कहा-हालत स्थिर
नई दिल्ली। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक बार फिर से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार शाम 7 बजे उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि वो सोनिया गांधी को रुटीन टेस्ट के लिए भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
Recommended Video

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को शाम 7 बजे अस्पताल कराया गया है, जहां उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की तबीयत स्थित है।
सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी विभाग में भर्ती कराया गया है। इस विभाग के चीफ डॉक्टर अरुप कुमार बसु और उनकी टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे हैं। उनकी नियमित जांच के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की नियमित जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications