कांग्रेस ने 2 राज्यों में किए बड़े बदलाव, चुनाव से पहले बदले प्रदेश अध्यक्ष, किन्हें मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने चुनावी राज्यों में गठबंधन को मजबूती देने के साथ हाल के कुछ दिनों में कई निर्णय लिए हैं। इस बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही पार्टी ने दो राज्यों की ईकाई में संगठन नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव किया है, जिसे विधानसभा चुनावों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जिन राज्यों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें जम्मू कश्मीर और झारखंड शामिल हैं।
शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की ओर विधानसभा चुनावों तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस ने दो राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। पार्टी ने झारखंड में केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। जबकि यहां डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ये बड़ा कदम माना जा रहा है। खड़गे ने ताजा निर्णय के तहत राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केशव महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से केशव महतो को यह जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं 10 साल बाद जम्मू कश्मीर में होने जा रहे चुनाव को लेकर भी कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में तारिक हमीद कर्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जबकि तारा चंद और रमन भल्ला को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications