राहुल का ट्विटर लॉक करने पर भड़की कांग्रेस, फिर से विक्टिम के परिजनों की फोटो शेयर कर किया चैलेंज

नई दिल्ली, अगस्त 08: कांग्रेस पार्टी का दावा है कि, राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर लॉक कर दिया गया है। अब इस मामले पर कांग्रेस ने ट्विटर पर गुस्सा निकाला है। राहुल गांधी का अकाउंट ब्लॉक करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी रेप पीड़िता की पहचान उजागर करते हुए रविवार को ट्विटर इंडिया को उसका अकाउंट लॉक करने की चुनौती दी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने ट्विटर पर भेदभाव का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कई ऐसे अकाउंट को साझा किया जिस पर रेप विक्टिम के परिजनों की फोटो शेयर की गई हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का अकाउंट लॉक करने के बाद Congress ने ऐसे दी Twitter को चुनौती | वनइंडिया हिंदी
     Congress challenge to Twitter india over Rahul Gandhis locked account

    कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि, ट्विटर इंडिया हमारा भी अकाउंट लॉक कर दो। हम आपको चुनौती देते हैं। न्याय के लिए लड़ने और सच को उजागर करने से हमें कुछ नहीं रोक सकता है। इसके साथ ने राहुल गांधी के उस ट्वीट की स्क्रीन शॉट शेयर किया जिसमें रेप विक्टिम के परिजन दिख रहे हैं। जिसकी वजह से राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को ट्विटर ने लॉक किया गया था। इसके साथ कांग्रेस ने मै भी राहुल नाम का एक हैशटैग भी चलाया है।

    इसके आलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदी सुरेजवाला ने ट्वीट कर लिखा कि, वाह मोदी जी, 2 अगस्त को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली की अबोध बेटी से मुलाक़ात कर माँ-बाप की फ़ोटो ट्विटर पर लगाए, तो सही। भाजपा की पूर्व सांसद व एससी आयोग की मेम्बर 3 अगस्त को माँ-बाप की फ़ोटो ट्विटर पर लगाए, तो ठीक। और राहुल गाँधी जी बेटी के लिए न्याय माँगे तो अपराध! इसके साथ उन्होंने स्क्रीन शॉट भी शेयर की है।

    सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''मोदी सरकार दलित की बेटी को न्याय देने की बजाय, हमदर्दी व न्याय मांगने वाली बुलंद आवाज को दबाने का षडयंत्र कर रही है। मोदी जी, ट्विटर को डरा कर, राहुल गांधी का अकाउंट बंद करा कर भी बेटी से न्याय की आवाज नहीं दबा पाएंगे। ट्विटर को दबाएं या एफआईआर दर्ज कराएं, न्याय देना होगा।

    पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार ने अपनी पालतू दमनकारी पुलिस से ट्विटर को डराया-धमकाया और राहुल गांधी जी के ट्वीट को डिलीट करवाया, अकाउंट को ब्लॉक करवाया। शनिवार को कांग्रेस ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से बंद" कर दिया था, क्योंकि सोशल मीडिया कंपनी ने पार्टी के पहले के दावे का खंडन किया था कि नेता का खाता अस्थायी रूप से निलंबित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+