कांग्रेस सेंट्रल कमेटी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 80 नामों को दी मंजूरी
नई दिल्ली। कांग्रेस सेंट्रल कमेटी ने बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 80 नामों को मंजूरी दे दी है, हालांकि पार्टी की ओर इन नामों की अभी घोषणा नहीं की गई है। दिल्ली स्थित सोनिया गांधी के घर पर हुई बैठक में कांग्रेस पार्टी ने इन 80 लोगों के नामों पर मुहर लगाई। माना जा रहा है कि पार्टी आज ही यह लिस्ट जारी कर सकती है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर बीते दिनों स्क्रीनिंग कमेटी की हुई मैराथन बैठक पर बुधवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

इस बैठक में शामिल होने के लिए कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह आज दिल्ली पहुंचे थे। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी में तय किए गए नामों पर मुहर लगाई गई। बता दें कि, मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में मुख्य मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच है। 2003 से BJP की सरकार है। इससे पहले 10 साल तक कांग्रेस ने राज किया था। 2013 के विधानसभा चुनाव में कुल 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 165 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। कांग्रेस 58 सीटों तक सिमट गई थी। जबकि बसपा ने 4 और अन्य ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications