राहुल गांधी-मनमोहन सिंह ने केक काटकर मनाया कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज देशभर में अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने केक काटकर पार्टी का 134वां स्थापना दिवस मनाया।28 दिसंबर 1885 को एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी।

Congress celebrating its 134th Foundation Day, party President Rahul Gandhi and many leaders reach HQ

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद और शीला दीक्षित समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा एके एंटनी, शशि थरूर, अशोक गहलोत और आनंद शर्मा भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर अलग-अलग प्रदेशों के कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

28 दिसंबर, 1885 को 72 प्रतिनिधियों, पत्रकार और वकील मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में भारतीय राष्ट्रीय संघ के पहले सत्र के लिए एकत्र हुए थे। जहां पहली बार भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस नाम अस्तित्व में आया। पार्टी की स्थापना के शुरुआती समय में कांग्रेस की भूमिका सुधार प्रस्‍तावों तक सीमित थी।

लेकिन धीरे-धीरे पार्टी के अंदर ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ और स्‍वदेशी के समर्थन में आवाजें मुखर होने लगीं। ब्रिटिश उत्‍पादों के बहिष्‍कार व भारतीय उत्‍पादों को अपनाने की अपील की जाने लगी। देश की आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले अधिकांश नेताओं का संबंध कांग्रेस से रहा। भारत के आजाद होने के बाद पं. जवाहरलाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री चुने गए थे। देश की राजनीति में भी कांग्रेस ने अधिकांश वक्त सत्ता में व्यतीत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+