Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 2 और ओडिशा विधानसभा के लिए 8 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी
Congress candidates election 2024: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ओडिशा से 02 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 08 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
कांग्रेस पार्टी ने संबलपुर लोकसभा सीट से नागेंद्र प्रधान को उम्मीदवार बनाया है वहीं कटक लोकसभा सीट से सुरेश महापात्र को टिकट चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव: देखें कांग्रेस की लिस्ट
ओडिशा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक देबी प्रसाद चंद को जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। मोनालिसा लेंका बालासोर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं बारीपदा विधानसभा सीट से बादल हेम्ब्रम की जगह प्रमोद कुमार हेम्ब्रम को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं अजय सामल को बाराचना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है और फकीर सामल पल्हारा सीट से चुनाव लड़ेंगे। विधायक मोहम्मद मोकिम को बाराबती-कटक निर्वाचन क्षेत्र से खड़ा किया गया है, जबकि प्रतिमा मलिक जगतसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।
Odisha Election 2024: ओडिशा में कब होंगे चुनाव
ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चौथे चरणों में होंगे। पहला चरण 13 मई को, दूसरा चरण 20 मई, तीसरा चरण 25 मई और आखिरी चरण 1 जून को है।
नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) को सबसे ज्यादा सीटें 12 मिलीं, उसके बाद बीजेपी 8 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications