VIDEO: दिग्विजय सिंह ने लड़के से पूछा- क्या खाते में 15 लाख आए?, तो मिला ये जवाब

भोपाल। कांग्रेस नेता और भोपाल से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा उनका की 15 लाख का चुनावी स्टंट उन्हीं पर भारी पड़ गया। उन्होंने एक लड़के को मंच पर बुलाकर उससे पूछा कि क्या तुम्हारे अकाउंट में 15 लाख रुपए आए। इस पर लड़के ने जो जवाब दिया उससे मंच पर मौजूद सभी नेता सकते में आ गए। दरअसल युवक ने एक युवक ने मंच पर आकर 15 लाख रुपए के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक की बात कहनी शुरू कर दी।

Congress candidate Digvijaya Singh asks a youth in the crowd did you get Rs 15 lakhs in your account?

सोमवार को दिग्विजय सिंह भोपाल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि, किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए हैं, तो एक युवक ने हां में जवाब दिया। दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से एक लड़के को भीड़ से बुलाकर पूछा- 'तुम्हारे खाते में आ गए। आ जाओ। इधर आ जाओ। अकाउंट नंबर ले आओ तुम्हारा। हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपए आ गए। आ जाओ बेटे आ जाओ...तेरे खाते में मोदी जी ने 15 लाख रुपए दिला दिए।'

पढ़ें भोपाल लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

जब वह लड़का मंच पर पहुंचा तो दिग्विजय सिंह ने उसे माइक के सामने बोलने के लिए कहा लड़का कहने लगा कि, सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदी जी ने आतंकवादियों को मारा।' इस पर दिग्विजय सिंह बोले- अरे 15 लाख रुपए आए कि नहीं...। इसके बाद मंच पर मौजूद एक अन्य नेता लड़के को मंच से नीचे उतार दिया। हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने कहा कि, अरे तेरे खाते में 15 लाख आए या नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक मारा। तेरे को रोजगार मिला क्या? तेरे खाते में 15 लाख आ गए, नौकरी भी मिल गई।

मध्य प्रदेश के 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार है। उनका मुकाबला भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। मध्य प्रदेश में 4 चरणों में वोटिंग होनी है। भोपाल में 12 मई को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+