चिदंबरम ने सुझाया 2019 में 300 सीटें जीतने का फार्मूला, गठबंधन को अचूक हथियार बनाएगी कांग्रेस

नई दिल्‍ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की रविवार को हुई अहम बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में कांग्रेस ने अगले आम चुनाव में 300 सीटें जीतने के लक्ष्‍य पर चर्चा की। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने चर्चा के दौरान इस जमीनी सच को पहचाना कि मौजूदा दौर में कांग्रेस अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकती है। ऐसे में एनडीए के खिलाफ गठबंधन को हथियार बनाकर चुनाव लड़ने की बात निकलकर सामने आई। सूत्रों के मुताबिक, वर्किंग कमेटी के नेताओं ने सुझाव दिया कि कांग्रेस को इस प्रकार से गठबंधन करने चाहिए, जिसमें राहुल गांधी केंद्र में हों। CWC में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम ने बड़ा अहम सुझाव रखते हुए पार्टी की ताकत में तीन गुना इजाफा करते हुए 300 सीटें जीतने का फार्मूला बताया।

चिदंबरम ने सुझाया 2019 में 300 सीटें जीतने का फार्मूला, गठबंधन को अचूक हथियार बनाएगी कांग्रेस

CWC में चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 12 राज्‍यों में मजबूत जनाधार रखती है। अगर इन राज्‍यों में पार्टी अपनी सीटें तीन गुना तक बढ़ा ले तो 150 सीटों का आंकड़ा छुआ जा सकता है। अगर कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव में 150 सीटें जीतने में सफल रहती है तो यूपीए 300 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रह सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, CWC बैठक में सबसे ज्‍यादा चर्चा गठबंधन को लेकर ही हुई। इसी हथियार से एनडीए को हराया जा सकता है, क्‍योंकि उसके पास सहयोगियों की संख्‍या काफी कम है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट, शक्ति सिंह गोहिल और रमेश चेन्‍नीथला ने अहम बात कही। उन्‍होंने जोर दिया कि गठबंधन के केंद्र में राहुल गांधी हों और उन्‍हें ही इसका चेहरा बनाया जाए, तभी यह रणनीति सफल हो सकती है।

CWC बैठक में शामिल यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की भाषण शैली से उनकी मायूसी साफ जाहिर हो रही है, जो इस बात का सूचक है कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। बैठक में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे देश के गरीबों के लिए लड़ें, क्‍योंकि बीजेपी दलित और गरीबों का दमन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+