केरल: पी विजयन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

तिरुवनंतपुरम। केरल में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी केरल की पिनरई विजयन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। केरल के नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने शुक्रवार को कहा कि, हम सोमवार को विधानसभा में राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। विपक्षी दल यह अविश्वास प्रस्ताव सरकार की नाकामियों के खिलाफ ला रहे हैं।

congress bringing a no confidence motion against Kerala government in the Assembly on Monday

केरल के नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कहा कि, हम कोरोना वायरस के बहाने और पिछले 4 वर्षों के दौरान व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण केरल के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसीलिए 24 अगस्त को विधानसभा के 1 दिवसीय लंबे सत्र में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। चेन्निथला ने कहा कि विजयन ने लाइफ मिशन प्रोजेक्ट के बारे में जो भी कहा है, वह पब्लिक डोमेन में है। विजयन ने कहा है कि यूएई-आधारित रेड क्रिसेंट और स्थानीय कंपनी यूनिटैक द्वारा निष्पादित जीवन मिशन की आवास परियोजना में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+