पीएम मोदी के 'TOP' मंत्र पर कांग्रेस ने कहा 'POT', भाजपा बिफरी

नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख और कर्नाटक के नेता दिव्य स्पंदना रम्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक रैली के बाद उन पर हमला किया। एक ट्वीट में रम्या ने लिखा कि - क्या नरेंद्र मोदी POT पर हैं? रम्या के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भी जवाब दिया। भाजपा ने इसे सबका अपमान बताया है। बता दें कि 4 फरवरी को कर्नाटक की रैली में पीएम ने कहा था कि 'फल और सब्जियां पैदा करने वाले किसान हमारे लिए TOP प्रायरटी पर हैं। TOP यानि Tomato, Onion & Potato, पैदा करने वाले किसानों को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन ग्रीन्स की घोषणा की गई है। दूध के क्षेत्र में अमूल मॉडल बहुत कामयाब रहा वैसे ही ऑपरेशन ग्रीन्स किसानों के लिए लाभकारी रहेगा।'

पीएम मोदी के 'TOP' मंत्र पर कांग्रेस ने कहा 'POT', भाजपा बिफरी

पीएम के इस बयान पर रम्या ने ट्वीट पर लिखा - क्या ऐसा तब होता है जब आप 'पीओटी' पर होते हैं? रम्या के ट्ववीट पर भाजपा के नेताओं ने टिप्पणी की। प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने कहा कि - 'देश के ज्यादातर लोग और हमारी पार्टी के सदस्य (प्रधानमंत्री समेत) यह नहीं जानते कि आप किस चीज का जिक्र कर रही हैं लेकिन आपके नेता इसे तुरंत समझ लेंगे। आपने अपनी इस ओछी टिप्पणी से भारत के लोगों का अपमान किया है, हालांकि आपके नेता को आप पर गर्व होगा।'

रम्या के इस ट्वीट पर भाजपा की आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'क्या राहुल गांधी दिव्य स्पंदना की टिप्पणी पर चुप रहेंगे, उन्होंने मणिशंकर अय्यर को बर्खास्त कर दिया था, क्योंकि तब गुजरात चुनाव थे और कर्नाटक के चुनाव अभी कुछ महीने दूर है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+