सीडी प्रकरण पर केजरीवाल ने कहा 72 घंटे में साफ होगी तस्वीर
टीम अन्ना के अहम सहयोगी मनीष सिसोदिया और कवि कुमार विश्वास ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि अन्ना औऱ हमारे बीच में कोई दुश्मनी नहीं है, जो कुछ भी हो रहा है वह सब एक नीच राजनीतिक चाल है जिसका खुलासा बहुत जल्द होगा। हम अगले 72 घंटे में तस्वीर साफ कर देंगे। हमने एक पैसे का भी गबन नहीं किया है। औऱ ना ही अन्ना के विचारों और सिद्धांतो का मजाक बनाया है। बढ़ती आप की लोकप्रियता और राजनैतिक दलों के हाथ से खिसकती दिल्ली की सत्ता के कारण कुछ लोग हमारे और अन्ना के बीच में मतभेद पैदा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल मंगलवार को 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) आंदोलन' के दौरान एकत्र धन को लेकर आमने-सामने आ गए।
अन्ना हजारे ने सवाल उठाते हुए यह साफ किया है कि उन्हें अरविंद की निष्ठा पर कहीं से भी संदेह नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने केजरीवाल ने कहा है कि यदि यह साबित हो जाता है कि उन्होंने आईएसी आंदोलन के दौरान एकत्र धन का इस्तेमाल अपनी पार्टी के लिए किया है तो वे चुनाव मैदान से हट जाएंगे। इसी बीच मार्केट में आयी एक सीडी ने जता दिया है कि अन्ना-केजरीवाल में काफी तनाव है। और सीडी में अन्ना कह रहे हैं कि आंदोलन के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले गये, लेकिन मैंने एक रुपया नहीं लिया. सीडी दिसंबर 2012 की बतायी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications